कोडरमा: जंगल बचाओ पानी बचाओ की प्रस्तुति को काफी सराहा

कोडरमा: सी एच स्कूल रोड पूर्णिमा टॉकीज के पीछे कृष्णा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता और बीजेपी नेत्री व वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने बच्चों की हौसला अफजाई किया। मौजूद दोनों अतिथियों ने बच्चों के द्वारा किए गए कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की। वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में 25 स्कूल के बच्चों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया था। बच्चों के द्वारा बहुत ही आकर्षक देशभक्ति से प्रेरित नृत्य जंगल बचाओ पानी बचाओ दहेज के प्रति आदि प्रस्तुति को पेश किया। हजारों की भीड़ ने गणेश पूजा पंडाल और कार्यक्रम और वहां पर लगाया गया झूलों का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों के द्वारा बहुत ही आकर्षक देशभक्ति से प्रेरित नृत्य जंगल बचाओ पानी बचाओ दहेज के प्रति प्रस्तुति को पेश किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More