पारा शिक्षकों की दो टूक नियमावली नहीं तो वोट नहीं

रांची: स्थायीकरण व वेतनमान सहित नियमावली निर्माण की मांग को लेेकर एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पारा शिक्षकों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। सभी पारा शिक्षक रैली की शक्ल में पहुंचे व मुख्यमंत्री रघुवर दास को दो टूक चेताया कि मुख्यमंत्री अपना किया वादा पूरा करें। नियमावली नहीं बनी तो वोट भी नहीं देंगे।

पारा शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब चार घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद वे हरमू मैदान पहुँच गए, जहां उनके साथी पिछले दो दिनों से धरना दे रहे हैं। इधर अनशन कर रहे पारा शिक्षक नेता नरोत्तम सिंह मुंडा की शाम को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दवा दी गई। पारा शिक्षकों की राज्य इकाई के नेतृत्वकर्ता संजय दुबे, बिनोद बिहारी महतो, ऋषिकेश पाठक, प्रमोद कुमार, नरोत्तम सिंह मुंडा, दशरथ ठाकुर, मोहन मंडल, प्रद्युम्न सिंह सिंटू ने कहा की 17 जनवरी 2019 के समझौता के अनुसार स्थायीकरण व वेतनमान नियमावली को राज्य सरकार अविलंब कैबिनेट से पारित कराए।

अनशन पर बैठे नरोत्तम सिंह मुंडा ने कहा कि सरकार ने 90 दिनों में नियमावली बनाने का वादा किया था, परंतु 9 माह बीतने के बाद भी नियमावली नहीं बनी। ऐसा कर सरकार राज्य के 65 हजार पारा शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। धरना स्थल पर नारायण महतो, नारायण महथा, वीरेंद्र राय, जितेंद्र कुमार, भागवत तिवारी, राजा बाबू, चंदन मेहता, विमलेश महतो, आनंद मान स्वर्णकार, विनोद यादव, अभिलाषा झा सहित कई पारा शिक्षक मौजूद हैं। अनशन पर नरोत्तम सिंह मुंडा, ऋषिकांत तिवारी, महेश मेहता, रातू लोगुरी, अरुण कुमार, उपेंद्र नाथ पाठक, विनोद राम, महेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार विश्वकर्मा, जग ज्योति बिरवा, कृष्णा सामाड़, और रतन भगत बैठे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More