रांची: पारा शिक्षक एक ओर जहां अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का मुड अख्त्यिार कर रखे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य कमेटी के सदस्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर समस्या समाधान का भी प्रयास कर रहे हैं। इस बाबत पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार इनका शिष्टमंडल परियोजना निदेशक से भी मिला। निदेशक ने कहा कि शिक्षा सचिव द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर जुलाई का मानदेय रोका गया है। फिर से संचिका उनके पास भेजी जा रही है व भुगतान 26-27 अगस्त तक होने की संभावना है।
इससे पूर्व शिक्षक का प्रतिनिधिमंडल भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल जी से उनसे सरकार द्वारा 17 जनवरी 2019 को हुए समझौते को अविलंब लागू कराने का आग्रह किया। संगठन मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। मोर्चा के शिष्टमंडल में हृषिकेश पाठक, प्रमोद कुमार, दशरथ ठाकुर, प्रद्युम्न कुमार सिंह (सिंटू) आदि थे। गौरतलब है कि फरवरी-मार्च का मानदेय भुगतान की संचिका स्वीकृति हेतु शिक्षा मंत्री के टेबल पर है, स्वीकृति प्राप्त होते हीं संभवतः अगले सप्ताह भुगतान हो जाएगा। वहीं एनसी एवं अप्रशिक्षित एवं पलामू के छतरपुर तथा नौडीहा बाजार प्रखंड के पारा शिक्षकों के लंबित मानदेय भुगतान की संचिका शिक्षा सचिव के समक्ष भेजी जा रही है। शिष्टमंडल में राज्य इकाई के सदस्यों के साथ नंदू प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, चंद्रेश कुमार सिंह भी शामिल थे।