नामांकन प्रक्रिया में धांधली, संयुक्त छात्र मोर्चा ने किया प्रदर्शन

आर्यन श्रीवास्तव
कोडरमा: जगन्नाथ जैन महाविद्यालय, झुमरीतिलैया में प्रथम सेमेस्टर नामांकन में धांधली व छात्रों के अन्य ज्वलंत समस्याओं के विरोध में कैंपस परिसर में संयुक्त छात्र मोर्चा के छात्रों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान हांथों में प्रथम सेमेस्टर नामांकन प्रक्रिया की जांच कराओ, छात्र एकता जिंदाबाद लिखे तख्तियां प्रदर्शित कर रहे थे। प्रदर्षन के दौरान छात्रों नें काॅलेज के विभिन्न संकाय भवन का भ्रमण कर नारेबाजी किया। वहीं छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर भी जमकर नारेबाजी किया।
छात्रों ने नामांकन में मेद्या- सूची तैयार किये बिना नामांकन लेने के विरोध में प्राचार्य हटाओ- काॅलेज बचाओ के नारे लगाते रहें। बाद में प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट के सामने संयुक्त छात्र मोर्चा के छात्र नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
सभा की अध्यक्षता एसएफआई के पूर्व जिला सचिव रवि पासवान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए एसएफआई के पूर्व केन्द्रीय कमेटी सदस्य महेश भारती ने कहा की जेजे काॅलेज में नामांकन को लेकर कोई भी मेद्या- सूची तैयार नही किया गया। सेमेस्टर प्रथम में मनमाने तरीके से नामांकन लिया गया है। उन्होनें कहा की योग्य व अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राएं नामांकन से बाहर है।
कहा की प्रतिष्ठा के लिए अर्हता पूरी नही करने वाले छात्रों को भी प्रतिष्ठा विषय में नामांकन ले लिया गया है। नामांकन में आरक्षण रोस्टर का पालन नही होने से दलित, आदिवासी, पिछड़ा व दिव्यांग छात्र काॅलेज का चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया की काॅलेज में इतने बड़े पैमाने पर नामांकन में धांधली चल रहा है, छात्र लगातार शिकायत कर रहे हैं। प्राचार्य काॅलेज आने से कतरा रहे हैं, इसका मतलब साफ है की प्राचार्य के इशारे पर नामांकन में गड़बड़झाला चल रहा है।
आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा की महाविद्यालय के वर्तमान स्थिति व्याप्त भ्रष्टाचार के चपेट में आ गया है। काॅलेज में भोले- भाले छात्रों को भ्रष्टाचार का शिकार बनाया जा रहा है। काॅलेज में मेघावी छात्रों के नामांकन नही होना और इंटरनल परीक्षा में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ छात्र कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा की छात्रों के एकता के सामने काॅलेज में भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने वालों को बाहर जाना पड़ेगा।
वहीं राजद जिला अध्यक्ष सूरज कुमार यादव ने कहा कि संयुक्त छात्र मोर्चा के विभिन्न मांगे को पूरा नही किया गया तो छात्र काॅलेज में आनेवाले दिनों में तालाबंदी करेगें।
धन्यवाद ज्ञापन भारतीय विद्याथी मोर्चा के छात्र नेता विकाश कुमार ने किया। मौके पर संयुक्त मोर्चा के कोर कमेटी आजसू से दीपक पंडित, राजद छात्र जोगेंद्र कुमार, एसफआई मुकेश कुमार भारतीय, विद्यार्थी मोर्चा विकाश कुमार के अलावे दीपक यादव, सुजीत दास, मुकेश पासवान, दीपक कुमार, पंकज यादव ,मुकेश दास, प्रदीप यादव, चन्दन कुमार, सोनू कुमार, सन्नी साव, मंटू कुमार, रामदेव यादव, भुनेश्वर कुमार, रोहित कुमार, पंकज बर्णवाल, सोनू पांडेय, अरुण गुप्ता, एहशान खान, प्रवीण यादव, सुजीत कुमार, मनोज कुमार, सुशांत के अलावे दर्जनों संख्या में छात्र- छात्राएं मौजुद थे।




