बगोदर : धरगुल्ली के छात्र- छात्राओं ने मारी बाजी

बगोदर : आठवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरगुल्ली के छात्र- छात्राओं ने बाजी मारी है। इस विदित सोमवार को विद्यालय में आठवीं बोर्ड में सफल छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। आयोजित आठवीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 46 छात्र-छात्राओं में 22 छात्रों ने जहां A+ ग्रेड हासिल की है।
वहीं 20 छात्रों ने ए ग्रेड हासिल किया है। वहीं दो छात्रों को सी ग्रेड हासिल किया है। छात्रों में मिथुन कुमार, पूनम कुमारी, अंजनी कुमारी, कुलदीप यादव, रवि यादव, करिश्मा कुमारी, प्रीति कुमारी, काजल कुमारी, आदित्य कुमार व ए ग्रेड में खुश्बू कुमारी, नीलम कुमारी को पुरुस्कृत किया गया है।
वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक किशोर कुमार प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी विद्यालय में बेहतर शिक्षा छात्रों को मिले। इसके लिए शिक्षक प्रयासरत है। वहीं छात्रों को भी मेहनत करने की बात कही है। मौके पर विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, अजय कुमार, रंजना देवी, ऋषिकेश चरण, काजल किरण, राजू प्रसाद, मीना कुमारी समेत अन्य शिक्षक शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More