सरिया(गिरिडीह): जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय सरिया के समीप धरना दिया गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद, हमारी मांगे पूरी करो, छात्रों की समस्या अविलंब दूर करो जैसे कई नारे लगाए गए।
इस संबंध में अभाविप के जिला संयोजक दीपक साव ने कहा कि जाति, आय तथा आवासीय प्रमाण पत्रों को लेकर छात्र-छात्राएँ पठन- पाठन को छोड़कर अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। बावजूद विद्यार्थियों के मूल प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किया जाता है।
जबकि छात्रवृत्ति फॉर्म भरने का अंतिम तिथि 15 अक्तुबर घोषित की जा चुकी है।प्रमाण पत्र के लिए सरकार के द्वारा 30 दिनों के अन्दर प्रमाण पत्र निर्गत करने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद विद्यार्थियों का मूल प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाता है। जबकि अभाविप के नगर मंत्री अविनाश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी अपने पढ़ाई एवं कार्यों को छोड़कर कर्मचारी एवं अनुमंडल कार्यालय का चक्कर काटते फिरते हैं। लेकिन ना कोई विद्यार्थियों की समस्या को सुनता है और ना ही कर्मचारी मिलते हैं।अगर ऐसे ही समस्या अनुमंडल कार्यालय की बनी रही तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
तत्पश्चात धरना प्रदर्शन पर अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी पहुंची। उन्होंने अभाविप के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया। कहा कि 25 अक्टूबर तक सारी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। मौके पर नगर सह मंत्री रंजीत कुमार, पृथ्वी मोदी, चंदन कुमार, प्रवीन कुमार, दीपक मोदी, छात्रा प्रमुख सुनीता वर्मा, निशा कुमारी, पूजा मंडल, सुमन कुमारी, विनीता कुमारी, जेडी विनीत वर्मा, विवेक कुमार, आशीष कुमार ,अनीता वर्मा, स्वेता कुमारी, खुशबू कुमारी, रोशन मंडल, अकाश कुमार, संदीप मोदी, रंजन ठाकुर, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, प्रीति कुमारी, राखी कुमारी एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।