हॉप स्कूल में हैंड वाश डे मनाया गया

रांची। हेसमी मोड़ स्थित ब्राईट हॉप स्कूल में सोमवार को हैंड वाश डे मनाया गया । नर्सरी से युकेजी तक के बच्चों को हैंड वाश की विधि के साथ उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई । स्कूल के निदेशक अनुप कुमार ने बच्चों को बताया कि नाश्ता ,भोजन करने के पूर्व व शौच के पश्चात समुचित रुप से हैंड वाश स्वास्थ के लिए ज़रूरी है । स्वस्थ शरीर मॆ ही स्वस्थ मन का वास होता है । प्राचार्य दीपक कुमार ने भी बच्चो को हैंड वाश के लाभ बताए ।मौके पर शिक्षक व छात्र गण मौजुद थे ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More