रांची: कैंब्रिज स्कूल में कार्यशाला

रांची: कैंब्रिज स्कूल टाटीसिलवे में प्लस टू विद्यार्थियों व गणित शिक्षकों के लिए मैथेमेटिक्स फाॅर द टीचर्स एंड स्टूडेंट्स विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को शुरु हुई। रिर्सोस पर्सन के रूप में केंद्रीय विद्यालय, रायपुर से ट्रेनर ऑफ सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फाॅर कैरियर बिल्डींग के राधेश्याम पांडेय शिक्षक व विद्यार्थियों को जानकारी दे रहे हैं। कार्यशाला के पहले दिन क्लास रूम मैनेजमेंट, आधुनिक वैचारिक विधि द्वारा शिक्षण, आरएसए आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसका विधिवत उदघाटन निदेशक अभिषेक सिंह व प्राचार्य टी के नाथ द्वारा सामूहिक रुप से किया गया। इस बाबत प्लस टू विद्यार्थियों के अलावे डाॅ. पल्लवी चौहान, रीता सिंह, अशोक सिंह, ज्योति भूषण गुप्ता, सोनी कुमारी, संध्या वर्मा, शैलेंद्र चक्रम, आदि शिक्षक शिक्षिकाएं भाग ले रही हैं। कार्यशाला का समापन तीन जुलाई को होगा।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More