रांची: ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

रांची: कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग जागरूकता हेतु ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आज प्रतियोगिता को ऑनलाइन लांच किया गया, इस अवसर पर पोस्टर का भी विमोचन किया गया। प्रतियोगिता में किसी भी कक्षा के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं, जिसका विषय है “योग द आर्ट एंड साइंस ऑफ लिविंग”
सभी प्रतिभागियों को किसी भी माध्यम (रंगों) को इस्तेमाल कर उपयुक्त विषय पर चित्रकारी करनी है। पेंटिंग की तस्वीर खींच कर www.kalakritisoa.com वेबसाइट पर अपने विवरण के साथ अपलोड कर सकते हैं। प्रतियोगिता में सम्मलित होने की अंतिम तिथि 31 जून 2019 है व ये पूर्णतः निःशुल्क है। प्रत्येक ग्रुप में विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। विजेताओं को 51000 रूपये मूल्य की छात्रवृति भी जीतने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रभागिता प्रमाणपत्र डिजिटल स्वरुप में प्रदान की जाएगी।

[URIS id=9499]

प्रतियोगिता के विस्तृत जानकारी एवं नियम वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस प्रतियोगिता में विजयी चित्रों की प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान की जायेगी। कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के फाउंडर व युवा चित्रकार धनंजय कुमार ने कहा की उनकी संस्था ने लोगों को योग एवं इससे होने वाले लाभ हेतु बच्चों को जागरूक करने हेतु इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया है। रांची में पहली बार इस तरह की ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी है, जो पुर्णतः निः शुल्क है। इस अवसर पर संस्था की सचिव रजनी कुमारी, शिक्षिका आयशा अहमद , शिखा कुमारी , हर्ष, हर्षिता, विकास, अनिकेत सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More