रांची: विद्यार्थियों को नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क

रांची: गुरुवार को रांची विवि की सिंडिकेट की आपात बैठक बुलाकर विश्वविद्यालय में शुल्क बढ़ोतरी को लेकर वित्तीय समिति के निर्णय पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस बाबत बढ़ाये गये शुल्क में संशोधन करके फिर से नई दर तय की गई है। पूर्व में लिये गये यूजी में प्रति वर्ष 4 हजार 930 रुपये शुल्क को बदलकर अब 2 हजार 350 रुपये कर दिया गया है, जबकि पीजी के लिए 5 हजार 530 रुपये को रिवाइज करके 2 हजार 850 रुपये कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सिंडिकेट ने फाइनेंशियल्स मुद्दों पर भी चर्चा के बाद स्वीकृति दी, जिसमें कॉपी रिवॉल्यूशन की फीस बढ़ाई गई है।

[URIS id=9499]

वीसी रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सिंडिकेट के तमाम सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान और भी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद स्वीकृति दी गई है। गौरतलब है कि रांची विश्वविद्यालय के स्थापना काल के बाद से पहली बार शुल्क में बढ़ोतरी का निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन के वित्तीय समिति द्वारा लिया गया था। हालांकि इस निर्णय का छात्र संगठनों ने काफी विरोध किया। वहीं, शुल्क वृद्धि में कटौती नहीं करने पर संगठनों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। इसे लेकर आरयू की ओर से कहा गया था कि सिंडिकेट की बैठक में इस विषय पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के पास जितनी गाड़ियां है उन गाड़ियों को एक्सचेंज कर नई कार खरीदने के प्रपोजल को चर्चा के बाद सिंडिकेट के सदस्यों ने पारित कर दिया है। इसके अलावा डोरंडा और मारवाड़ी कॉलेज के एनुअल बजट को भी पारित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: चमकी बुखार को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More