रांची: ज्योतिष के लघु विषयों को शुरु करने की मांग

कुलपति से मिले सिनेट सदस्य
रांची: रांची विवि के कुलपति डाॅ रमेश पांडेय से सीनेट सदस्य अटल पांडेय व शशांक राज सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सामूहिक तौर पर मुलाकात करते हुये ज्योतिर्विज्ञान विभाग में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत ज्योतिष के लघु स्तरीय विविध विषयों को प्रारंभ कराने हेतु मांगपत्र सौंपा।
सीनेट सदस्य अटल पांडेय ने कहा की ज्योतिर्विज्ञान पौराणिक ज्ञान के साथ रोजगार परक शिक्षा भी है।

[URIS id=9499]

आज के समय में ऐसी शिक्षा अहम है व ज्योतिष से सम्बंधित वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा, अंकशास्त्र, रत्नशास्त्र, चिकित्सा ज्योतिष आदि विषयों के लघु समय पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से छात्रों की रुचि बढ़ेगी। सीनेट सदस्य शशांक ने कहा की सस्ते दर पर बेहतर ज्ञान देने से अधिक छात्रों का झुकाव इन विषयों की ओर होगा। इस मौके पर एबीवीपी से मोनू शुक्ला, श्यामानंद, बबन बैठा, संजय महतो, दुर्गेश, अनुराधा, महिपाल महतो, भागवत, सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More