विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता रैली

कोडरमा: दामोदर घाटी निगम निगम व सामाजिक दायित्व कोडरमा ताप विद्युत केंद्र द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डुमरडीहा के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकालकर क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया गया। इस बाबत केटीपीएएस सीएसआर के उप-प्रबंधक कांमता सोरेन ने बताया कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था।
उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था, वे चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक साथ मिलकर हिंदुस्तान को स्वच्छ बनाने में योगदान दें। गांधीजी के इस सपने को चरितार्थ करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल दिया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। मौके पर प्रधानाध्यापक राजकिशोर बैठा, सहायक शिक्षक उमेश यादव, अभय प्रकाश, पुनम कुमारी सहित कई लोग स्वच्छता रैली में शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More