सामाजिक कार्यों से सुधरेंगे जनता और पुलिस के रिश्ते: कमांडेंट पंकज

लातेहार: लातेहार के 11 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत लातेहार जिला के युवाओं के लिए ड्राइविंग कोर्स की शुरुआत की गई। इसका अर्थ इस क्रम में लातेहार जिला के विभिन्न प्रखंडों के 16 गरीब युवाओं को दो माह तक ड्राइविंग का कोर्स करवाया गया जाएगा । जिसके अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों विभिन्न प्रकार के वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कि वह भविष्य में इस प्रशिक्षण से लाभ उठाकर अपने जीवन यापन हेतु रोजगार प्राप्त कर सके इस अवसर पर 11 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट पंकज कुमार और 11 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अन्य अधिकारियों के साथ साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी विभिन्न स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक स्थानीय जनता एवं इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अवसर पर बोलते हुए 11 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट पंकज कुमार ने कार्यक्रम के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देंते हुऐ जन— कल्याणकारी कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन जनकल्याणकारी योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर बच्चों को चुनकर उन्हें विकसित करना है। जिससे की आम जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो तथा पुलिस पब्लिक के रिश्ते और मजबूत हो सके । कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने अवगत कराया कि इससे पहले भी के 11 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा कई ऐसे कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है जिसके अंतर्गत गरीब को कपड़े कंबल वाटर टैंक इत्यादि बांटे गए हैं इसके अतिरिक्त युवाओं को स्पोर्ट्स आइटम का वितरण स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन स्कूल जाने वाले बच्चे को स्टडी मैटेरियल्स इत्यादि प्रदान किए गए हैं गरीब तथा दूरदराज के इलाकों में मेडिकल कैम्प लगाकर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना बेघर गरीबों के लिए मकान बनाकर देना स्कूलों बस स्टैंड में टॉयलेट का निर्माण यह सब कार्य 11 बटालियन के द्वारा नियमित तौर पर किया जाता है इस वर्ष भी जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा आम जनता से सीधे तौर पर कार्यक्रम को चलाने की योजना है इसमें आप लोगों की सहभागीता की अपेक्षा है उन्होंने यह भी आशा व्यक्त किया कि ऐसे जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भविष्य में भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा किया जाता रहेगा जिसे समाज के गरीब तबके के लोग ज्यादा से ज्यादा लाभांवित होंगे ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More