छात्राओं को विधिक सेवा की दी जानकारी

खरगडीहा(गिरिडीह): झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीशा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वाधान में विधिक साक्षरता क्लब गठन को लेकर जमुआ प्रखंड के अनुसूचित जाति आवासिय उच्च विद्यालय प्रतापुर में पारालिगल वोलेन्टियर रघुनंदन कुमार मेहता व अनुसूचित जाति आवासिय उच्च विद्यालय खरगडीहा में कामेश्वर कुमार की उपस्थिती में बैठक का आयोजन किया गया।

कामेश्वर कुमार ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्रों को विधिक की जानकारी देने के लिए क्लब का गठन किया जाना है। 2017 में जिले के 32 उच्च विद्यालय में क्लब का गठन किया गया था। वहीं इस वर्ष भी जमुआ प्रखंड के तीन विद्यालय में क्लब का गठन किया जाना है।

बैठक में सुरज महथा, चंदन कुमार चौधरी, डब्लू महथा समेत दर्जनों छात्र शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More