पतंजलि परिवार ने किया हवन

गिरिडीह: भारत स्वभिमान न्यास के 23 वीं स्थापना दिवस पर रेड क्रॉस भवन गिरिडीह में पतंजलि परिवार की ओर से हवन का कार्यक्रम धूम-धाम की गई। सभी कार्यकर्ता ने योग शिविर के बाद सभी साधकों से, सभी योगी भाई-बहनों से स्वदेशी का व्रत लेना है और देश को आर्थिक स्वाधीनता, आर्थिक आज़ादी के लिये बहुत जरुरी है। किसी भी तरह की गुलामी, देश को दुःख देती है, उसको पीछे धकेलती है, उसकी निजता का हनन होता है और उसका स्वाभिमान ख़त्म हो जाता है। स्वदेसी उत्पादन से लेकर स्वदेसी खानपान, स्वदेशी वैदिक भारतीय संस्कृति के बारे में चर्चाएं की गई। साथ ही सभी ने स्वदेशी अपनाकर अपने देश धर्म का पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही योग, आयुर्वेद और स्वदेशी को घर घर के जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। मौके पर भारत स्वभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, लता अग्रवाल, पुष्पा शक्ति, समता देवी, रीमा अग्रवाल, श्रेया घोषाल, बबिता श्रीवास्तव, मुक्ता कुमारी, चन्द्रगुप्त शर्मा, टेकलाल बर्मा, आनंद कुमार, आनंद सिन्हा, प्रभाकर कुमार, जय किशोर प्रसाद सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More