जैक निर्देश को नही मानता परीक्षा केंद्र

रघुंनदन
द्वारपहरी(गिरिडीह): जमुआ अंचल क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय चरघरा को मैट्रिक का परिक्षा संपन कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा केन्द्र तो बना दिया गया है, लेकिन विद्यालय में चार दिवारी नहीं रहने के कारण परिक्षा नियंत्रक सह प्रभारी प्राचार्य समेत विक्षकों में भय बनी रहती है। वहीं कदाचार रोकने के लिए जैक के निर्देश के बावजूद परिक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है । शुक्रवार को केन्द्र में 406 परिक्षार्थीयों ने परिक्षा में शामिल होकर शांतिपूर्ण माहौल में परिक्षा दिया। केन्द्र में तारा , रंगामाटी व दुम्मा विधालय के परिक्षार्थीयों ने भाग लिया।
वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी विधासागर मेहता कदाचार मुक्त परिक्षा संपन कराने के लिए केन्द्र में पुरी मुस्तेदी से दिखे ।




