स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन एक साथ

रांची। डोरंडा महाविद्यालय शिक्षक संघ के तत्वावधान में डॉ शशि बाला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया। बुधवार को रांची विश्वविद्यालय द्वारा डॉ बिष्णु शंकर तिवारी को डोरंडा महाविद्यालय का स्थायी प्राचार्य के रूप नियुक्ति पर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। डोरंडा महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ असीमा घोष गुरूवार को सेवानिवृत्त हुई। उनका विदाई समारोह के साथ ही साथ डोरंडा महाविद्यालय के हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ चंद्रिका ठाकुर जो सिद्धो कान्हो मूर्मू विश्वविद्यालय के केके एम कॉलेज, पाकुड़ के प्राचार्य बने हैं। उनका भी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बिष्णु शंकर तिवारी ने कहा कि मुझे रांची विश्वविद्यालय ने इस महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के जगह पर स्थायी प्राचार्य नियुक्त किया है। इसका श्रेय डोरंडा महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को जाता है। उन्होंने कहा कि हम सब सामुहिक प्रयास से इस महाविद्यालय को आगे बढ़ा कर कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। अवसर पर डॉ असीमा घोष ने कहा कि मैंने डोरंडा महाविद्यालय में बहुत कुछ करने का प्रयास किया है। यहां के पारिवारिक वातावरण हमें हमेशा याद रहेगा। मैं कई संस्मरण को यहां से ले जा रही हूं। असीमा घोष को बुके, शॉल, स्मृति चिन्ह आदि देकर विदाई की गई। मौके पर डॉ पूनम कुमारी, डॉ निर्मला प्रसाद, डॉ रजनी टोप्पो, डॉ शंकर लाल, डॉ जेबा, डॉ एस डी लाल, डॉ उमाशंकर शर्मा, डॉ सुनील कुमार, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ मलय भारती, डॉ एम रहमान, डॉ मंजू मिंज, डॉ नीलू सिंह, डॉ एचबी सिंह सहित कई प्राध्यापकों ने अपना -अपना संस्मरण रखा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के सचिव डॉ निर्मल मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ लेखा प्रसाद ने दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More