दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): एकल विद्यालय सरिया संच के आचार्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रमााणी में रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरिया संच के 30 विद्यालय के आचार्य ने शिविर में भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में प्रार्थना, बौद्धिक सत्र, गीत संगीत, आनंद मेला सहित कई कार्यक्रम किए गए । शिविर के माध्यम से बच्चों के बीच पंचमुखी शिक्षा को बढ़ावा देने, लोगों के बीच विद्यालय की गुणवत्ता के साथ-साथ संस्कार पैदा करने सहित अन्य बातों पर चर्चा की गई।

अपने बौद्धिक सत्र में संथाल परगना प्राथमिक शिक्षा प्रभारी नरेंद्र प्रसाद और जिला अंचल अध्यक्ष अनूप कुमार तर्वे ने कहा कि आचार्य कुम्हार की तरह मिट्टी के लौंधे की तरह बच्चे के जीवन को संभालने का काम करते हैं। जिनका दिलो-दिमाग कोरे कागज के समान है। ऐसे में उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की तरह आदर्श पुरुष, भरत की तरह भ्रातृ भक्ति में तत्पर ,सीता, अरुंधति, अनुसुईया सदृसा अच्छे आचरण युक्त बनाने का प्रयास करें। ताकि वे एक सभ्य नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा कर सके।

इसे अभियान के रूप में लेकर भारत सहित कई अन्य देशों में भी एकल विद्यालय चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से गांव-गरीब तथा पिछड़े इलाकों के बच्चे संस्कारयुक्त शिक्षा पा सके आज पूरे गिरिडीह जिला में इसके तहत 360 विद्यालय संचालित है जिसकी देखरेख संत वसंत कुल समितियां कर रही है संच प्रशिक्षण टोली सदस्य महेंद्र महतो, प्रखंड कार्यवाह उमेश कुमार, अंचल विद्यालय प्रशिक्षण प्रमुख रामप्रसाद झूलन देवी, चंपा देवी, जनक दुलारी देवी, अनीता देवी, विनोद साव, अशोक कुमार वर्मा, अनुपमा रानी, लक्ष्मी देवी, हेमंती देवी, सरस्वती देवी, प्रियंका देवी, मति मुर्मू प्रतिमा देवी सहित अन्य आचार्य शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More