किड्स फैशन शो में बच्चों ने रैंप पर दिखाया जलवा

रांची: एक्वा वर्ल्ड के द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं ‘एमिटी न्यू ईयर कार्निवल 2017’ में आज वर्ष के अंतिम रविवार के दिन भारी भीड़ उमड़ी। आज भी लोगों ने  देर रात तक विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया। आयोजन के सह प्रायोजक है हीरो, यमाहा, कश्मीर वस्त्रालय, फिरायालाल, विद्या विकास पब्लिक स्कूल, समसंग, एलजी, जे के इंटरनेशनल, आर्किड हॉस्पिटल, अनुष्का एक्वा केअर।  लोगों ने देर रात तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया।
ये रहा आज का मुख्य आकर्षण: ‘किड्स फैशन शो’ था। बच्चों ने ना सिर्फ रैंप पर अपना जलवा बिखेरा बल्कि अपने प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में डॉ नीरज प्रसाद एवं श्रीमती बिंदु प्रसाद उपस्थित थे। किड्स फैशन शो का संचालन वंशिका एवम शाम्भवी ने किया। देर शाम ‘गुडबाय 2017 डांस’ का आयोजन किया गया। इसमें स्टेज को सबके लिए ओपन कर दिया गया और घूमने वालों ने भी जमकर डांस किया और 2017 को विदा किया। आज के आउटफिट प्रतियोगिता का थीम पर्पल कलर था। इसमे इसके अतिरिक्त आज के सेल्फी का थीम था-‘रॉकस्टार’। लोगों को गिटार के साथ पॉप सिंगर की तरह पोज़ करके सेल्फी लेना था। सुबह में स्लोगन लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्रीमी आईज प्रतियोगिता और जैम शो में भी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।फ़ूड बाजार के द्वारा लाइव किचन के द्वारा स्नैक्स दिया जा रहा है।
आज के सभी विजेताओं को प्रबंध निदेशक प्रतुल शाहदेव ने पुरस्कृत किया। आयोजन समिति में अहसन अली, सत्यप्रकाश चंदेल, कमलेश कुमार, विद्या झा, शुभोजीत देव ,धीरज कुमार, संतोष कुमार, सुमित रुंगटा, लोकेश, रजनीकांत, संतु, रिशु, कृष्णा ,तूलिका,बबीता ,शिल्पी ,कात्यायनी ,बरखा ,रितिका, आस्था, शौर्य, शांभवी ,आदि सक्रिय है।
                       आज के विजेता:
  • स्लोगन राइटिंग कम्पटीशन – विवेक, ईशा, समर्थ, हरपीत, जिया
  • जैम शो- अमृत , ऋतु, अदिति
  • ड्रीमी आईज कम्पटीशन- निशिता, सौम्या, राजरतन, आशा, पूनम
  • बेस्ट सेल्फी कंपटीशन- जय सिंह
  • चॉकलेट ईटिंग कंपटीशन – आयुष, संस्कार, मनिता, नेहा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More