पत्रकारिता विभाग में संगोष्ठी

रांची: रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग में बुधवार को एनएसएस यानी राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले “युवा मतदाता लोकतंत्र की आवाज ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. डी के सहाय ने युवाओं की ताकत को देश की ताकत बताया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रांची विवि एनएसएस के कार्डिनेटर डाॅ ब्रजेश कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान युवाओं का देश है व कुल जनसंख्या का लगभग 36 प्रतिशत युवा (18- 35 वर्ष ) हैं। कहा कि युवा मतदाता किसी भी चुनाव के लिए बहुत ही प्रभावी है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई युवा किसी भी विषय को करने को ठान लेते है, तो उसे हर हाल में कर्मठता के साथ पूरा करता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More