कोडरमा: ग्रिजली विद्यालय में हिन्दी दिवस

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के सभागार में हिन्दी दिवस का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद सीडी गर्ल्स स्कूल तिलैया कि सेवानिवृत प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय, कमांडेट सह प्राचार्य डाॅ अशोक कुमार शर्मा, सीईओ प्रकाश गुप्ता ने सामूहिक रुप से किया। इस बाबत हिन्दी साहित्यकारों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये गये। वक्ताओं ने इस बाबत हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता आहूत की गई। जिसमें पूर्वी सदन से विषम कुमार, पश्चिमी सदन से राज शेखर, उतरी सदन से अनन्य पांडेय व दक्षिणी सदन से आदित्य राज ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को अभिभूत कर दिया। निर्णायक की भूमिका शिक्षक विजय कुमार सिंह एवं अमरेया कुमार ने निभाई। अपने संबोधन में कमांडेट व प्राचार्य डाॅ अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि हिंदी जनमानस की भाषा है। इसे दैनिक जिंदगी में प्रयोग में लाने की जरूरत है। रामप्रवेश पांडेय ने कहा कि हिन्दी एक भाषा ही नहीं, अपितु यह भारतीय संस्कृति की पहचान है। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी शिक्षक रविदत पांडेय, राजीव रंजन सिंह, यमुना प्रसाद सिंह, अभिलाषा मिश्रा एवं समस्त विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही। मंच संचालन छात्र हर्ष कुमार एवं छात्रा कृतिका ऋतांभर ने किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More