रामगढ़: इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा तिथि घोषित

विद्यार्थी खुश, मिठाईयां बांटी
रामगढ़: इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय व चतुर्थ वर्ष की लंबित परीक्षाएं नंवबर माह में आयोजित की जाएंगी। इस बाबत विनोबा भावे विवि ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा तिथि के ऐलान का इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वागत करते हुए विवि का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर खुशी प्रकट करते हुए मिठाईयां बांटी गई।
विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने विवि कमिटी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व रामगढ़ समाजसेवी सुनीता चौधरी के प्रयास से ही यह संभव हो सका है। छात्रों को बधाई देते हुए उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि वे सदैव किसी भी समस्या के समाधान को लेकर तत्पर रहेंगे। गौरतलब है कि परीक्षा तिथि का ऐलान नहीं किये जाने के कारण बीते 25 सितंबर को सैकड़ों विद्यार्थियों ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति व प्रशासनिक महकमें के विरुद्ध धरना दिया था।
खुशी प्रकट करनेवालों में राजकुमार महतो, उमेश कुमार, खेमलाल महतो, विकास कुमार व मंटू महतो, मंजित कुमार, कमलेश कुमार, उतम कुमार, अनिमेश कुमार, नीरज कुमार, रूपेश कुमार, शिवा टुड्डू, अनुज कुमार, अभिषेक कुमार, राजदीप कुमार सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More