कोडरमा: ग्रिजली बीएड काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले पोषण माह के आलोक में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का वृहत् आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं ने मानव जीवन में पोषण, स्वास्थ्य व संतुलित आहार के महत्व पर आधारित विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे। प्रशिक्षुओं ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस अवसर पर काॅलेज की प्राचार्या डाॅ संजीता कुमारी ने कहा कि प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित स्लोगन सराहनीय है। प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये स्लोगन में उनकी लगन व मेहनत दिखाई दी। अधिकांश प्रशिक्षुओं ने अपनी लेखन कला का ऐसा नमूना पेश किया मानो वह बोल रहा हो। इसके द्वारा प्रशिक्षु अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस कला और थीम द्वारा जीवन में आये तनाव और अवसाद को कम किया जा सकता है। संपूर्ण पोषण माह कार्यक्रम प्रो मोहित कुमार तिवारी के देखरेख में आयोजित की जा रही है। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता प्रो आशीष की देखरेख में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।