सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का समापन

गिरिडीह: न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी शिव नरायण पांडेय आवास पर चल रहे सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आज समापन किया गया। समापन के पूर्व योगा अभ्यास कराया गया और उसके बाद दीप यज्ञ का कार्यक्रम बड़ी ही श्रद्धा भाव से कर शिविर की समाप्ति की गई। बुधवार से यहाँ पर आशा सिन्हा और रेखा सिन्हा के नेतृत्व में नियमित निःशुल्क योग क्लास लगाई जाएगी। ये शिविर बीते 6 दिसम्बर को आशा सिन्हा और रेखा सिन्हा द्वारा पुष्पा शक्ति के मार्गदर्शन में लगाई गई थी। इन सात दिनों में योग, आयुर्वेद और सदेशी के बारे में लोगो को बताया गया । समापन मौके पर भजन कीर्तन का आनंद भी सभी लोगों ने उठाया। दीप यज्ञ महिला पतंजलि की संगठन मंत्री पूनम गुप्ता के द्वारा की गई। साथ ही दीप यज्ञ का आयोजन कर लोगों में भेद भाव को मिटा कर सहयोग की भावना पैदा करने का एक प्रयास किया गया। मौके पर आशा सिन्हा, रेखा सिन्हा, पुष्पा शक्ति, रीमा अग्रवाल, प्रमिला सिन्हा, प्रोनती सामंता, सपना रॉय, वीणा पानी घोष, मोहनी प्रसाद, अरुणा पाण्डेय, इंदु सिन्हा, पूनम पाण्डेय, देवांसी पांडेय, नीलम पांडय, भारती पाण्डेय, जूली पांडेय, अनपुरना सिन्हा, सुनीता देवी, पुष्पलता त्रिवेदी, सुपर्णा मुखर्जी, सिमा लाल, माला दास, मधुरिमा, संगीता सिन्हा, वीणा देवी, सुनीता घोष, काकोली दत्ता, आदि काफी सख्यां में महिलाएँ मौजूद थीं।



