यूँ हो रही है पढाई, मास्टर जी नेट पर व्यस्त बच्चे खुद ही मस्त

देखिये इस फ़ोटो में देश का भविष्य और भविष्य बनाने वाले को।
गिरिडीह: शिक्षा प्रणाली पर हमेशा सवाल खड़ा होता रहा है कभी शिक्षको की अहमियत पर कभी काबिलियत पर तो कभी इनके व्यवहार पर फ़ोटो में शिक्षक महोदय के पढ़ाने का तरीका हर इंसान को सवाल करने पर मजबूर कर दिया होगा। की किस तरह शिक्षा योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। अगर शिक्षक ऐसे ही हाईटेक तकनीक के पीछे खुद को व्यस्त रखेंगे तो शिक्षा पद्दति पर सवाल तो खड़े होंगे ही। देखिये इस फ़ोटो में शिक्षक महोदय ने अपनी शिक्षा के लिए बच्चों की तरफ पीठ करके मोबाइल में व्यस्त हैं। और बच्चे खुद में मस्त हैं। ऐसे में अगर बच्चों के रिजल्ट ख़राब आते हैं तो इनके जिम्मेदार ये शिक्षक ही होंगे ना की बच्चे और बच्चे के अभिभावक। क्योंकि अभिभावक विद्यालय बच्चों को पढ़ने भेजते हैं और बच्चे पढ़ने आते हैं। ऐसे में शिक्षक पर जवाबदेही बनती है।




