स्वच्छता अभियान झारखण्ड की ओर से दून पब्लिक स्कूल मे वृक्षारोपण

रांची। स्वच्छता अभियान झारखण्ड की रांची महानगर की जिला संयोजिका डॉ अनुराधा प्रसाद की ओर से मोरहाबादी के दून पब्लिक स्कूल मे ‘वृक्ष –मित्रता’ के तहत औषधीय वृक्ष के रूप मे जामुन का पौधा रोपा गया। साथ ही मौके पर उपस्थित स्वच्छता अभियान, झारखण्ड के प्रदेश कार्यकारिणी डॉ राजेश प्रसाद, प्रचारक सुमिधा शरण, स्कूल की प्राचार्या डॉ स्मिता, सिद्धि सर अन्य शिक्षिकाओं और बच्चों को डॉ अनुराधा प्रसाद ने अपने घर –आँगन, स्कूल वगैरह जगहों पर ज्यादा से ज्यादा उपयोगी और औषधीय वृक्ष लगाने का आग्रह किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More