कुलपति की अगुवाई में स्वच्छता अभियान

रांची: रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में बुधवार को बापू की 150वीं जन्म दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अगुवाई में विभागीय परिसर सहित मोरहाबादी स्थित स्नातकोत्तर विभागों के विभागीय परिसर में भी सहायक प्राध्यापकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कुलपति ने कहा कि आज राष्ट्रपिता के विचारधारा एवं संदेशों को याद करने का दिन है, जो सदैव हमें सत्य और अहिंसा के रास्ते चलने को प्रेरित करती है।
डाॅ पांडेय ने कहा कि उनके विचारों को जन-जन तक पंहुचाना ही हमारा ध्येय होना चाहिए। उनकी सादगी हर व्यक्ति को एक प्रेरणा देती है। कहा कि स्वच्छता मानव को मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और बौद्धिक स्तर से स्वस्थ बनाता है। स्वस्थ नागरिक राष्ट्र एवं समाज की मूल पूंजी हैं। कहा कि गांधी जी स्वच्छता के हिमायती थे, लिहाजा उन्हीं के मार्ग अपनाकर हम बेहतर भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर सभी ने स्वच्छता का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More