रांची: गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अवर सचिव गरिमा सिंह ने मोरहाबादी क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। अभियान के तहत सुश्री सिंह ने दुकानदारों को जागरूक किया कि वह प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें। प्लास्टिक के जगह जूट का थैला का इस्तेमाल करें।
इस मौके पर वार्ड तीन के पार्षद व कई लोग मौजूद थे। उन्होंने मोरहाबादी के विभिन्न स्टाॅलों में जाकर इस दौरान दुकानदारों को जूट के थैले दिए। इस बाबत बच्चे भी हाथों में पोस्टर बैनर लेकर हम सब का एक ही नारा प्लास्टिक मुक्त रांची हमारा, पॉलिथीन के बैग बने हैं जहर, धरती के लिए यह है कहर जैसे नारे लगा रहे थे। आम जनों के बीच इस दौरान जागरूकता हेतु पंपलेट भी बांटे जा रहे थे।