रांची: गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक, बहैया के विद्यार्थियों ने बहैया, उलातु, करमाढीपा सहित आस- पास के गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ- सफाई के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को पॉलीथीन का उपयोग न करने, घरों के आसपास और सड़कों पर अनावश्यक पानी न फैलाने और नालियों को समय- समय पर साफ करने हेतु प्रेरित किया। इन्हें पाॅलिथीन के प्रयोग से पार्यावरण को होने वाले दुष्प्रभावों से भी अवगत कराते हुए प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। संस्थान के कार्डिनेटर प्रियम सेन ने बताया कि अभियान बापू की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। मौके पर शिक्षक राम सेवक साहु, आशिष रंजन, अलका कुमारी,विनिता मिंज, अरूणा कुमार आदि लोग उपसिथत थे।