बोकारो थर्मल: डीवीसी द्वारा आंतरिक प्रशिक्षण का आयोजन

बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल डीवीसी पावर प्लांट के पीपीएम भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में मुख्यालय प्रबंधन की ओर से अधिकारियों के लिए चार दिवसीय आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उदघाटन प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार, वरीय कार्मिक प्रबंधक पीके सिंह, संयुक्त निदेशक दिलीप कुमार, उप निदेशक ऐश्वर्य चंद्रा, रविंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। कमलेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से काफी कुछ सीखने को मिलता है जिसे अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने से काफी कुछ बदलाव एवं लाभ मिलता है। चार दिवसीय आंतरिक प्रशिक्षण को पश्चिम बंगाल राज्य उत्पादकता परिषद की सदस्य चैती दत्ता संबोधित करेंगी। मौके पर राजकुमार,मेहीलाल प्रजापति सहित काफी संख्या में डीवीसी के अधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More