अजय राय बने पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

रांची: ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिवानी जैन ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय को ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनित किया है। एसोसिएशन की महासचिव सचिन सोनी ने इस बाबत पत्र जारी करते हुये श्री राय से कहा है कि विद्यार्थी व अभिभावकों के साथ मिलकर स्कूलों की मनमानी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

[URIS id=9499]

 

गौरतलबग है कि अजय राय 2008 से निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए 2018 में राज्य सरकार की ओर झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संसोधन अधिनियम 2018 बनवाने में सफल रहे, जो सत्र 2019 -2020 के लिए प्रभावी हो गया है। अजय राय के अध्यक्ष बनने पर संजय सर्राफ, नीरज भट्ट, अमित कश्यप, अजय सिन्हा, तलत प्रवीण, सरवरी बेगम, साजिया रहमान, संजय चटर्जी, दिवाकर मिश्रा, अलोक झा, बीरबहादुर सिंह व विजय सिंह सहित कई लोगों ने स्वागत किया है। अजय राय ने कहा कि सभी जिलों में स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन की कमिटी गठित करना उनकी प्राथकिता होगी। कहा कि राज्य के सभी जिलों में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संसोधन अधिनियम 2018 कानून व आरटीई का अनुपालन करने को लेकर आंदोलन करना होगा, ताकि अभिभावकों को इसका लाभ मिल सके।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More