महात्मागांधी के 150 वीं जन्मोत्सव मनाया गया

संतोष वर्मा
चाईबासा: जिले के स्थानीय महिला कॉलेज के बी एड विभाग के बहुउद्देशीय कक्ष में महात्मा गांधी के 150 वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ शैल बाला दास ने दीप प्रज्वलित कर इस समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से गांधी जी के विषय में पढ़ने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने को कहा।
मुख्य वक्ता के रूप में बी एड विभाग के मोबारक करीम हाशमी ने गांधी जी के जीवनी तथा उनके सोच को विस्तार से छात्राओं को बताया एवं उस पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ पुष्पा कुमारी ने गांधी जी के जीवन की घटनाओं को सुना कर गांधीजी के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
पिछले एक सप्ताह से चल रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
- बी एड विभाग
निबंध प्रतियोगिता - प्रथम हिमानी महतो द्वितीय सरिता कुमारी सिंह
तृतीय नेहा चंद। - चित्रांकन प्रतियोगिता
- प्रथम रूपा भंज
द्वितीय सुपर्णा
तृतीय श्वेता शर्मा। - भजन प्रतियोगिता
प्रथम राखी कुमारी झा
द्वितीय मंजू प्रधान - वाद विवाद प्रतियोगिता
प्रथम प्रिया कुमारी
द्वितीय समिता बिरूवा. - स्नातक स्तर
- निबंध प्रतियोगिता
प्रथम अनिशा कुमारी
द्वितीय गोरबारी पिगुंवा
तृतीय ललिता नायक। - चित्रांकन प्रतियोगिता
प्रथम लक्ष्मी बोइपाई
द्वितीय पूनम तिरिया
तृतीय सुशीला तिरिया। - भजन प्रतियोगिता
प्रथम इयोश्री दास
द्वितीय मनीषा लकड़ा
तृतीय मनीषा बोदरा - वाद विवाद प्रतियोगिता
प्रथम प्रियंका कुमारी गुप्ता
द्वितीय अनिशा कुमारी



