108 गुना कैसे बढ़ा रिजल्ट: हाई कोर्ट

छठी जेपीएससी मामले में हाईकोर्ट ने सुना पक्ष
– 16 सितंबर को होगी सुनवाई
रांचीः झारखंड हाइकोर्ट में छठी जेपीएससी मामले को लेकर बुधवार को अहम सुनवाई हुई। एक्टिंग चीफ जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा व जस्टिस दीपक रौशन की डबल बेंच ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना। गौरतलब हो कि जेपीएससी का विवादों से पुराना नाता रहा है। छठी जेपीएससी के रिजल्ट में अनियमितता का आरोप लगाते हुए दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई का दौर चल रहा हैं।
इसी के तहत झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा और जस्टिस दीपक रोशन की डबल बेंच में सुनवाई हुई। छठी जेपीएससी मामले में सबकी नजरें हाइकोर्ट की तरफ थी। इसी बाबत सभी अभ्यर्थी सवेरे से हाईकोर्ट परिषर पहुंच गए थे। तकरीबन डेढ़ घंटे तक चले सुनवाई में दोनों पक्षो की दलीलें सुनी गई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि जब आरक्षण नियमों का पालन करते हुए रिजल्ट निकालने का नोटिफिकेशन था तो फिर 15 गुना की जगह 108 गुना क्यों बढ़ा दिया गया ? इस बाबत सरकारी पक्ष निरंतर दिखा। कोर्ट ने इसकी अगली सुनवाई 16 सितंबर निर्धारित की है।
दरअसल, इस संबंध में पंकज कुमार पांडेय की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इसमें छठी संयुक्त स्नातक परीक्षा को लेकर विज्ञापन में हुए बार-बार बदलाव को चुनौती दी गई है। प्रार्थी का कहना है कि एक बार विज्ञापन जारी होने के बाद सरकार उसमें बदलाव नहीं कर सकती है। इसलिए मुख्य परीक्षा को रद्द किया जाए। इस मामले में कई अन्य अभ्यर्थियों ने हस्तक्षेप याचिका दाखिल की है, जिसे अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More