सरिया:10 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरु

सरिया (गिरिडीह): प्लस टू एसआरएस एसआर हाई स्कूल सरिया में सोमवार को 10 दिवसीय गैर आवासीय कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन जिला समन्वयक रामचंद्र महतो व विद्यालय के प्राचार्य खूबलाल पंडित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने इस बाबत कहा कि आज के समय में कंप्यूटरीकृत शिक्षा का महत्व अधिक बढ़ गया है। कंप्यूटर ज्ञान के बिना लोगों का शिक्षण कार्य व देश का विकास अधूरा सा है। इन्होंने इस प्रशिक्षण को सुगमता एवं यत्न पूर्वक सीखने को कहा। प्रशिक्षक खगेंद्र प्रसाद महतो, घनश्याम महतो तथा जितेंद्र कुमार ठाकुर ने शुरुआती दिन में शिक्षकों व प्रशिक्षकों का परिचय कराया। कक्षा का वातावरण, प्रशिक्षण का उद्देश्य, कंप्यूटर की विशेषता पर प्रकाश डाला। मौके पर डुमरी, बगोदर, सरिया तथा राज धनवार प्रखंड के प्लस टू विद्यालय से दर्जनों शिक्षक उपस्थित हुए।
[URIS id=9499]



