अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब, कल होगा कोरोना टेस्ट

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गयी है. एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें बुखार व गले में हल्का खराश है. ऐसे में कल उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. सोमवार यानी आज उनकी तमाम मीटिंग कैंसिल कर दी गयी. केजरीवाल ने कल कोरोना वायरस को लेकर एक प्रेस कान्फ्रंेंस की थी और उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही गयी है. अरविंद केजरीवाल ने खुद को आइसोलेशन में रखा है.
मुख्यमंत्री को कल से थोड़ा बुखार और गले में दर्द है।कल दोपहर से उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर रखा है।डॉक्टर ने सलाह दी है कि कल उनका कोरोना टेस्ट होगा।हम सब ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे सकुशल रहें और जल्दी से स्वस्थ होकर वापस काम पर लौटे: दिल्ली के डिप्टीCMमनीष सिसोदिया pic.twitter.com/9dh7qTFzxa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2020
उधर, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक न्यूज चैनल से केजरीवाल के बीमार होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सीएम के संपर्क में आने वाले लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है. भारद्वाज के अनुसार, मुख्यमंत्री केजरीवाल सेल्फ क्वारंटीन में हैं, कल सुबह टेस्ट के बाद पक्का पता चल जाएगा. उन्होंने कहा है कि कैबिनेट बैठकें भी दूर-दूर बैठ कर होती थीं. सरकारी अधिकारियों को भी सावधानी बरतनी चाहिए.
दिल्ली के CM @ArvindKejriwal को बुखार और गले में खराश की शिकायत .. CM ने खुद को Isolate किया..कल होगा #Corona टेस्ट pic.twitter.com/UOQktP0mIh
— Sangita Tewari (@sangitatewari) June 8, 2020
दिल्ली में सोमवार की सुबह तक 29 हजार कोरोना मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 10999 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए. दिल्ली सरकार के अनुसार, 12, 213 कोरोना मरीजों को उनके घरों में ही आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. दिल्ली में अबतक इस बीमारी से 812 लोगों की मौत हुई है. यहां कुल 169 हाॅटस्पाॅट हैं.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आशंका जतायी है कि दो हफ्ते में केस दोगुणे हो जाएंगे. उन्होंने कहा है कि इस वक्त हमारे पास साढे आठ से नौ हजार बेड हैं. अगले 15 दिनों में हम इसे 15 से 17 हजार करेंगे. उन्होंने कहा है कि डबलिंग रेट 14-15 दिन है और हमलोगों का अनुमान है कि अगल दो सप्ताह में केस 56 हजार हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली व मुंबई दो महनगरों में जहां हर जगह से लोग आए वहां केस अधिक मिले हैं.
We have 8,500-9,000 beds as of now, in the next 15 days we will take it to 15,000-17,000. Since the doubling rate of cases is 14-15 days, we think cases will reach 56,000 in the next two weeks: Delhi Health Minister Satyendar Jain #COVID19 pic.twitter.com/LVlYrcfapD
— ANI (@ANI) June 8, 2020


