झमाझम बारिश से सराबोर हुई दिल्ली, कई जगह जलजमाव तो कई जगह जाम

नयी दिल्ली : बुधवार को झमाझम बारिश से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सराबोर हो गयी। बारिश के कारण कई जगह जल जमाव हो गया तो कई जगह जाम जैसे हालात उत्पन्न हो गए। तपिश झेल रही दिल्ली लंबे अरसे से झमाझम मानसूनी बारिश का इंतजार कर रही थी।

दिल्ली के सफदरजंग में 2.5 सेमी बारिश आज सुबह सात से साढे आठ बजे के बीच रिकार्ड की गयी। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग के हवाले से आयी है।

कनाटप्लेस इलाके में भी भारी बारिश हुई है। वहीं, एम्स फ्लाइओवर के आसपास भारी बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।


अकबर रोड, शाहजहां रोड सहित दिल्ली के अन्य हिस्सों से भी भारी बारिश की तसवीरें आयी हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More