दिल्ली-एनसीआर में चली ऐसी आंधी कि दिन में हो गयी रात, देखिए ये फोटो व वीडियो

नयी दिल्ली : दिल्ली और एनसीआर में आज दिन में धूल भरी तेज आंधी चली. इससे दिन में ही रात जैसा दृश्य हो गया. स्थिति इतनी खराब हो गयी कि लाॅकडाउन में बेहद कम ट्रैफिक होने पर भी कई लोगों ने सड़क किनारे गाड़ी रोक ली, जबकि ज्यादातर लोग लाइट जलाते हुए धीरे-धीरे गाड़ी चलाते रहे.


धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई. कुछ ही देर की बारिश से मौसम सुहाना हो गया. राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाके में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे. दिन के 11 बजे मौसम बदला और धूल भरी आंधी चलनी शुरू हो गयी.


मालूम हो कि कल शनिवार को दिल्ली का सबसे गर्म दिन था. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, कहा गया है कि 10 से 14 मई के बीच तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेट तक जाएगा.

पत्रकार अजीत अंजुम ने भी आंधी का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More