दिल्ली सरकार ने अनलाॅक – 1 का किया एलान, जानिए क्या बोले सीएम केजरीवाल

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के बीच अनलाॅक – 1 का एलान किए जाने के बाद आज दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इस संबंध मे घोषणा की. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि फिलहाल हम एक हफ्ते के लिए बाॅर्डर सील कर रहे हैं, सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. उन्होंने कहा कि अनलाॅक के लिए मुझे आपके सुझावों की जरूरत है. आप अपने सुझाव शुक्रवार पांच बजे तक व्हाटृसएप नंबर – 8800007722 या इमेल delhicm.suggestions@gmail.co पर भेज सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आपके पास वाट्सएप नहीं है तो 1031 पर फोन करें, आपके सुझाव रिकार्ड किए जाएंगे.


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बाजारों में दुकानें खोलने के लिए ऑन ईवन नियम का पालन कर रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा कोई नियम नहीं बताया है, इसलिए हम से सभी दुकानें खुल सकती हैं.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी तक जितनी सेवाएं शुरू हो गयीं थी, उनके अलावा बार्बर, सैलून की दुकानें खुलेंगी, जबकि स्पा अभी नहीं खोला जाएगा. ऑटो रिक्शा में एक सवारी पर से प्रतिबंध हटाया जा रहा है. पहले दुपहिया और चार पहिया गाड़ियों पर जो सवारियों पर प्रतिबंध था, वो भी हटाया जा रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More