भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने दिल्ली चुनाव पर की भारत बनाम शाहीनबाग वाली टिप्पणी

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान पर टिप्पणी की है. वोटिंग की प्रक्रिया जारी है और इस बीच गिरिराज सिंह ने कहा है कि दिल्ली में भारत जीता है और शाहीनबाग हारा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट और अरविंद केजरीवाल उसके मुख्य संरक्षक थे. गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने उन्हें नकार दिया है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में भारत माता जीतेगी और शरजील इमाम व इस्लामिक स्टेट हारेगा. मालूम हो कि शाहीन बाग में महिलाओं का एक बड़ा जत्था डेढ महीने से संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ धरने पर बैठा है. भाजपा के कई नेता यह आरोप लगाते रहे हैं कि विपक्षी पार्टियों का इन्हें संरक्षण रहा है.

प्रवेश वर्मा ने भी दिल्ली चुनाव पर टिप्पणी की है. उनकी टिप्पणी नीचे ट्वीट में पढें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More