दिल्ली में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव, 89 लोग क्वारंटाइन किए गए

नयी दिल्ली : दिल्ली में एक पिज्जा डिलिवरी करने वाले शख्स की लापरवाही 89 लोगों पर भारी पड़ गयी है. दरअसल, यह शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है. इसके बाद साउथ दिल्ली के हौजखास और मालवीय नगर के 89 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैने के मुताबिक इस घटना के बाद 17 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है, जबकि 72 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है.हालांकि, अधिकारियों ने डिलिवरी ब्वॉय की डिटेल नहीं शेयर की है.
एक पिज्ज़ा डिलीवरी बॉय #coronavirus से संक्रमित पाए गए हैं, उसके लिंक में जितने भी लोग थे उनमें से 17 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है और 72 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन https://t.co/7rNO9WaCAa pic.twitter.com/X6UXaYHgjf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2020
साउथ दिल्ली जिले के डीएम बीएन मिश्रा ने बताया कि डिलिवरी ब्वॉय के संपर्क में 72 लोग आए थे, अभी तक इन लोगों का टेस्ट नहीं किया गया है. सभी लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है. अगर इन लोगों में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो इनकी जांच की जाएगी. अधिकारियों ने इन सभी 72 लोगों की पहचान गुप्त रखी है.
A pizza delivery boy has tested positive for #Coronavirus. The administration has asked people living in around 72 houses to stay in quarantine: District Magistrate South, #Delhi pic.twitter.com/IHrUZxu6Pt
— ANI (@ANI) April 16, 2020
सूत्रों ने कहा कि यह डिलिवरी ब्वॉय मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था और पिछले सप्ताह ही इसका कोरोना टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया है. अधिकारियों ने कहा कि वह पहले डायलिसिस के लिए एक अस्पताल का गया था और माना जा रहा है कि इसी दौरान वह संक्रमित हुआ होगा.
बूथ स्तर की टीमें यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय 72 लोगों के अलावा किसी के संपर्क में आया था.
लॉकडाउन के दौरान भोजन और किराने के सामान की होम डिलीवरी की अनुमति है. हॉटस्पॉट वाले इलाके में लॉकडाउन सख्त है और किसी को भी अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है. सभी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलिवरी की जा रही है.


