सरकारी स्कूलों के बदलेंगे दिन, दिल्ली की तर्ज पर होंगे विकसित

रांची: राज्य सरकार भी दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के नक़्शे-कदम पर चलते हुए झारखंड के सभी जिलों के जिला स्कूलों को नवीकरण करने की मंशा जताई है। हेमंत सरकार ने इस बारे में सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा भी की है। सरकार की इस योजना के मुताबिक स्कूलों के भवनों का नवीकरण किया जाएगा। साथ ही उच्च श्रेणी के शिक्षकों को भी बहाल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।
हालाँकि, राज्य में रांची सहित सिर्फ 6 जिलों के ही स्कूल जिला स्कूल के रूप में अधिसूचित हैं। जिस कारण सरकार शेष जिलों से भी बड़े स्कूलों का चयन कर उसका जीर्णोधार करेगी। इसके अलावे सरकार मॉडल स्कूलों का भी नवीकरण करेगी।
सूत्रों की माने तो जिला स्कूलो में जिलेभर से छात्रों का चयन किया जाएगा। इन स्कूलों में पुस्तकालय, लैब, खेल का मैदान सहित सभी जरुरी संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। वहीँ कक्षाओं और ऑडिटोरियम आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में हॉस्टल की भी सुविधा होगी। साथ ही शिक्षकों के लिए स्कूल कैंपस में ही स्टाफ क्वार्टर उपलब्ध कराई जायेगी। जानकारी के अनुसार प्रस्ताव को जल्द ही तैयार कर कैबिनेट भेज दिया जाएगा। वहीँ राज्य के आगामी बजट में भी इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।

