बिना लक्षण दिखे भी दिल्ली में 186 लोगों में मिला कोरोना, अब एक सप्ताह कोई छूट नहीं : अरविंद केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना संक्रमण पर एक प्रेस कान्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि अब किसी को लाॅकडाउन में छूट नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना को स्थिति को देखते हुए हमने एक सप्ताह तक किसी तरह की छूट नहीं देने का फैसला लिया है और एक सप्ताह बाद हम स्थिति की पुनः समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है.

उन्होंने कहा कि कल हमारे 736 टेस्ट रिपोर्ट आयी, जिसमें 186 कोरोना के मरीज निकले. केजरीवाल ने कहा कि इनमें से किसी में भी पहले कोरोना के लक्षण नहीं दिखे थे. केजरीवाल का यह कथन कोरोना संक्रमण को लेकर एक बड़े खतरे को इंगित करता है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जितने फूड सेंटर हैं उन सब में कर्मचारियों, स्वयंसेवकों की रैपिड टेस्टिंग कराने का हमने निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि हमने एक व्यक्ति से बात कि तो उनसे बताया कि वह दिल्ली सरकार के एक फूड सेंटर में रोज खाना बंटवा रहा था. उन्होंने कहा कि हमने उस सेंटर में आने वाले लोगों की रैपिड टेस्टिंग का आदेश दिया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More