हिंदू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाएगा और मुसलमान का प्लाज्मा हिंदू की जान बचाएगा : केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना संक्रमण पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कान्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारियां साझा की. उन्होंने कहा कि यदि आपके मन में किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के प्रति कोई दुर्भावना है तो याद रखें कि किसी दिन उसका प्लाज्मा आपकी जान बचा सकता है. मुसलमान का प्लाज्मा हिंदू की जान बचाएगा और हिंदू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाएगा. हम सबका खून एक जैसा है, हमारा प्लाज्मा एक जैसा है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि सभी धर्माें के लोग आगे आकर लोगों की जान बचाना चाहते हैं. जिन लोगों की जान बचायी गयी है वो अब कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे लोगों की जान बचे. उन्होंने कहा कि एलएनजेपी में कल एक मरीज को प्लाज्मा दिया गया उनकी हालत बहुत नाजुक थी, आज सुबह तक उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है. जो मरीज ठीक होकर जा रहे हैं उनसे हम प्लाज्मा देने के लिए कह रहे हैं.
भगवान ने जब दुनिया बनाई थी तो उन्होंने इंसान बनाए थे, दीवारें तो हमने बनाई।
अगर हमारे देश के सब लोग मिलकर प्यार मोहब्बत से काम करेंगे तो हमारे देश के आगे सारी दुनिया को झुकना पड़ेगा। pic.twitter.com/AZXACJBERl
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 26, 2020
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने जब दुनिया बनायी थी तो उन्होंने इंसान बनाए थे, दीवारें तो हमने बनायी. अगर हमारे देश के सब लोग मिलकर प्यार मोहब्बत से काम करेंगे तो हमारे देश के आगे सारी दुनिया को झुकना पड़ेगा.
यदि आपके मन में किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के प्रति कोई दुर्भावना है तो याद रखें कि किसी दिन उसका प्लाज्मा आपकी जान बचा सकता है।
मुसलमान का प्लाज्मा हिन्दू की जान बचाएगा और हिन्दू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाएगा। हम सबका खून एक जैसा है। : CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/ynZ5UbV9Zo
— AAP (@AamAadmiParty) April 26, 2020
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने लाॅकडाउन में कुछ आवश्यक चीजों पर रियायत दी वो दिल्ली में भी लागू की जा रही है. लेकिन, कंटेंमेंट एरिया में किसी भी प्रकार की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आदेश को हम दिल्ली में लागू कर रहे हैं. जो रिहायशी इलाके में दुकानें हैं, एकल दुकानें हैं, वो खुलेंगी. कोई मार्केट, शापिंग माॅल, मार्केट कांप्लेक्स नहीं खुलेंगे.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछला सप्ताह दिल्लीवालों के लिए उसके पहले वाले हफ्ते से थोड़ा बेहतर रहा है. पिछले हफ्ते में कम केस आए, कम लोगों की मौत हुई और काफी लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं.


