कोरोना लाॅकडाउन तोड़ने पर पिता के खिलाफ बेटे ने थाने में करायी एफआइआर

नयी दिल्ली : एक ओर जहां कोरोना महामारी को लेकर किए गए लाॅकडाउन के उल्लंघन की रोज खबरें आती हैं, वहीं दिल्ली के एक बेटे ने पुलिस थाने में अपने ही पिता के खिलाफ लाॅकडाउन तोड़ने की शिकायत दर्ज करायी. दिल्ली के बसंत कुंज इलाके के एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की कि उसके पिता हर दिन घर से बाहर कदम रखते हैं, वे बाहर जाते हैं और कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए लाॅकडाउन का उल्लंघन करते हैं.


30 साल के युवक की शिकायत पर पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है और अब कानून सम्मत ढंग से आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस व्यक्ति की जागरूकता की हर कोई तारीफ कर रहा है, जिसने देश में इस महामारी को रोकने के लिए अपने पिता के खिलाफ इतना कठोर कदम उठा लिया.

मालूम हो दिल्ली में अबतक कोरोना के 293 मामले सामने आए हैं, जिनमें चार लोगों की मौत भी हुई है. वहीं, लाॅकडाउन तोड़ने के मामले में 21 एफआइआर दर्ज की गयी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More