दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, आठ फरवरी को मतदान, 11 को मतगणना 

 नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने आज ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी. उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखों के एलान के साथ इस केंद्र शासित सूबे में आज से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र दिल्ली में कुल एक करोड़ 46 लाख, 92 हजार, 136 मतदाता हैं. राज्य में कुल 13, 750 बूथों पर मतदाता वोट डाल सकेंगे.

निःशक्त लोगों एवं 80 साल से अधिक उम्र के लोगों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट देने का अधिकार दिया जाएगा.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More