रामगढ़: जिले के चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विमल बुधिया के नेतृत्व में रविवार को चेंबर भवन में एक बैठक आहूत कर निर्णय लिया गया कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा की गई व्यवसायिक हड़ताल में शामिल नहीं होगी।
गौरतलब है कि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनत तले राज्य सरकार के खिलाफ व्यापारियों के हत्या के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है। रामगढ़ चेंबर ने आगामी त्योहारों में नुकसान ना होने के बाबत हड़ताल में शामिल नही होने का फैसला किया है। जिला चेंबर अध्यक्ष विमल बुधिया ने कहा कि हड़ताल में शामिल नहीं होने का यह मतलब ना निकाला जाए कि हम सरकार सरकार का विरोध नहीं कर रहे हैं। हम सरकार का कई मामलों में पहले भी विरोध करते रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे। व्यापारी पहले कर के बोझ से दबा तो है ही अब व्यापारियों को असुरक्षा की भावना भी सता रही है। व्यापारियों पर हमले किए जा रहे हैं और इस ओर सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है।