भोजपुरी फिल्म वंश होगी 18 को रिलीज

रामगढ़: मां अंबे भवानी फिल्मस के बैनर तले रामगढ़ में बनी पहली भोजपुरी फिल्म वंश 18 अक्टूबर को बिहार-झारखंड में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर रविवार को स्थानीय राज होटल में आहूत मीडिया वार्ता में फिल्म के प्रोड्यूसर सह हीरो विनोद कुमार सिंह व निर्देशक काशिफ राजा ने बताया कि सेंसर से इसे यूए सर्टिफिकेट मिला है।
यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें दो भाई एक ही लड़की से प्यार करते हैं। इसमें प्यार इमोशन ड्रामा फाइट और आइटम क्वीन सीमा सिंह का आइटम गीत है। मौके पर नई हिंदी फिल्म स्टैंप लग गई फिल्म की घोषणा भी किया गया। इस फिल्म के बारे में ऑडियो सर विनोद सिंह ने बताया कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम चल रहा है। कुछ कलाकारों को चयन किया गया है। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष बसंत पंचमी से शुरू होगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More