राज्यपाल से मिले चेंबर प्रतिनिधि

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति ने शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट का प्रतिनिधित्व चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी कर रहे थे। इन्होंने प्रदेश के विकास में अपना हरसंभव योगदान देने की बातें कहीं।
इस बाबत चेंबर अध्यक्ष ने राज्य में उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थानों की स्थापना को लेकर खास फोकस किया। राज्यपाल ने इनकी बातों को सुनने के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए प्रदेश के आर्थिक विकास में सहभागी बनने का आहवान किया। कहा कि इस युवा टीम से काफी अपेक्षाएं हैं। राज्यपाल ने पिछले दिनों घटी व्यापारी के साथ दुर्घटना पर दुःख जताया। इस बाबत चेंबर के महासचिव धीरज तनेजा, सह सचिव मुकेश अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, कार्यकारिणी सदस्य रोहित अग्रवाल, नवजोत अलंग और सुमित जैन शामिल थे।


