रांची: सीसीएल मुख्यालय के एचआरडी विभाग में सोमवार को कंपनी के कर्मियों को नये घर निर्माण हेतु अग्रिम राशि व पेंशन जैसे विषयों पर ‘’स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के माध्यम से जानकारी दी गई। विभाग ने इसके लिए अधिकारी के कन्वेंश एडवांस रूल, आवास संबंधी नियम, विभिन्न विभागों को वाहन संबंधी आवंटन के मामले पर चर्चा की गई।
इस चर्चा में सीसीएम मुख्यालय के अलावे सभी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दूसरे सत्र में पेंशन के भुगतान व आश्रितों के पेंशन संबंधी कागजात पर विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्र से आये प्रतिनिधियों ने भी इस बाबत अपने सुझाव दिये, जिससे पेंशनधारियों को सेवानिवृति के बाद कोई दिक्कत न हो। मौके पर महाप्रबंधक (सतर्कता) एसके सिंह, महाप्रबंधक (कल्याण) विमलेंदु कुमार, महाप्रबंधक (पेंशन) यूपी नारायण सहित प्रशासन, पेंशन विभाग के अधिकारीगण व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।