कोयला उत्पादन में सीसीएल का रिकॉर्ड, जून में 19 प्रतिशत की वृद्धि

रांची: सेेंट्रल कोलफिल्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन बरकरार रखते हुए वित्तीय वर्ष 2019- 20 के जून माह में 19 प्रतिशत ज्यादा कोयले का उत्पादन किया है। अब तक कंपनी ने 7.25 लाख टन कोयला उत्पादन कर चुका है। इसके अलावे ओवर बर्डेंन (ओबी) रिमुबल में 22 प्रतिशत रिकॉर्ड उपलब्धि कर आंकड़ा डबल डिजिट में पंहुचा दिया है। इस बाबत एक भव्य समारोह में सीएमडी गोपाल सिंह ने पुनः दोहराया, कि ‘’ग्रामीण, गरीबों एवं श्रमिकों के सर्वागींण विकास’’ को लेकर कंपनी कृतसंकल्पित है।
बताया कि लोक सभा चुनाव व आदर्श अचार संहिता के बावजूद सीसीएल ने जून माह में अपने उल्लेवखनीय प्रदर्शन के बल पर प्रथम तिमाही में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। सीसीएल न सिर्फ कोयला उत्पापदन एवं ओबी रमुबल बल्कि कोयला प्रेषण में 3.3 प्रतिशत व प्रथम तिमाही में 6 मिलियन टन का स्टॉक लिक्वीडिशन कर सीसीएल वित्तीय वर्ष 2019- 20 के अपने लक्ष्य की ओर सतत अग्रसर है। इस दिशा में सीसीएल द्वारा कारो व सलेक्टेड ढोरी ओपन कास्टर (एसडी ओसी) का सीटीओ विगत 29 मई को प्राप्त किया गया।

[URIS id=9499]

 

सीसीएल ने 1 जून, 2019 को अनुकंपा के आधार पर रिकार्ड 101 नियुक्ति पत्र दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को सौंपा। ज्ञातव्य’ हो कि सीसीएल ने पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 में अपना स्वर्णीम प्रदर्शन जारी रखते हुए अभी तक का सर्वाधिक 68.7 मिलियन टन (एमटी) कोयला उत्पामदन कर इतिहास रचा। वित्तीय वर्ष 2017-18 की तुलना में 8 प्रतिशत की वृद्धि थी। सीसीएल ने कोयला प्रेषण में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पिछले सारे कीर्तिमान तोड़ते हुए 68.3 एमटी कोयला प्रेषण किया था। इसके अलावे ओबी रिमुवल में भी 5 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करते हुए 100 मिलियन क्यूाबिक मीटर ओवर बर्डेंन की निकासी की। इसी कड़ी में सीसीएल ने पिछले वित्तीमय वर्ष 2018-19 में 11 सौ करोड़ रूपये का कैपिटल एक्सपेंडीचर कर अपना दिया गया लक्ष्यण प्राप्त किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More